Advertisement

प्लांट में रोजगार की मांग को ले झामुमो करेगी बोकारो थर्मल में जक्का जाम आंदोलन

राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) के बोकारो थर्मल प्लांट में रोजगार सहित अन्य मांगो को लेकर झामुमो करेगी चक्का जाम आंदोलन।

झामुमो बेरमो प्रखंड कमिटी 3 नवंबर की बोकारो थर्मल कार्यालय में संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान जमकर नारेबाजी भी किया गया। जिसमें झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी उपस्थित थे।

बैठक में झामुमो नेताओं ने कहा कि डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन स्थानीय एवं विस्थापित बेरोजगारों को दरकिनार कर दूसरे राज्यों के मजदूरो को कार्य में रखा जा रहा है। इसके अलावे डीवीसी सीएसआर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य की गति तेज करने के अलावे अन्य मांगे शामिल है। जल्द ही डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन को मांग पत्र सौंप कर प्लांट का चक्का जाम आंदोलन करने की घोषणा की गयी।

इस अवसर पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, प्रखंड सचिव गणेश श्रीवास्तव, 20 सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा, इफ्तेखार उफ़ बाबू अंसारी, सरना समिति अध्यक्ष मनीराम मुर्मू, पूर्व केंद्रीय सदस्य झरी लाल हांसदा, डेगलाल रजक, गोविंद कुमार राम, अस्मत अंसारी, हनीफ अंसारी, जोधन वास्के, मोतीलाल बेसरा सहित दर्जनो कार्यकर्ता एवं संथाल समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *