Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में 16 सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान, पीपीओ के साथ विदाई

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के लिए समापक भुगतान-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर के सभागार में बीते 2 नवंबर को आयोजित समारोह में सामान्य सेवानिवृत्ति के तहत सेवानिवृत्त हुए 16 रेलकर्मियों तथा एक दिवंगत रेलकर्मी के आश्रित को सम्मानित किया गया। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों एवं आश्रित को शॉल और पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल के योगदान को सम्मान देना तथा सेवानिवृत्ति से जुड़े सभी देयकों और पेंशन संबंधी दस्तावेजों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी सहित मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों, एससी/एसटी एसोसिएशन एवं ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे। मौके पर सोनपुर रेल मंडल प्रशासन ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान और उनके सेवानिवृत्ति लाभों के त्वरित निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *