रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 30 अक्टूबर को कैंप-टू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम की वर्तमान स्थिति, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप सहित अन्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ईवीएम वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण किया जाता है। मशीनों की सुरक्षा एवं क्रियाशीलता से संबंधित प्रतिवेदन समय-समय पर मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची को भेजा जाता है। उन्होंने निर्वाचन शाखा को आवश्यक प्रतिवेदन निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
![]()













Leave a Reply