Advertisement

आजसू पार्टी की बैठक में सुदेश महतो व् डॉ लंबोदर महतो ने की संगठनात्मक समीक्षा ​

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आजसू पार्टी धनबाद जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक 30 अक्टूबर को स्थानीय होटल रीत में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो विशेष रूप से शामिल हुए। ​बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आमजनों से जुड़े मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने का आह्वान किया।

बताया जाता है कि ​कार्यक्रम के दौरान हाल ही में जिला के हद में लोयाबाद प्रकरण के सिलसिले में जेल गईं आजसू नेत्री रजनी रवानी और उनके साथ अन्य कार्यकर्ताओं का पार्टी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। पार्टी नेतृत्व ने उनके संघर्ष और जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने वाले हर एक कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि
​संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है। कहा कि आजसू पार्टी हमेशा से आम जनों के अधिकारों और जनहित के मुद्दों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती आई है और आगे भी यह संघर्ष पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

आजसू नेत्री ​रजनी रवानी ने कहा कि ​जनता के हक और अधिकार की लड़ाई में जेल जाना हमारे लिए गर्व की बात है। दमन और अत्याचार के आगे आजसू का कोई भी कार्यकर्ता झुकने वाला नहीं है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और पूरी पार्टी ने जिस तरह से मेरा और हमारे साथियों का मान-सम्मान बढ़ाया है, उससे हमारा हौसला और बुलंद हुआ है। जन मुद्दों पर हमारा संघर्ष आगे और तेज होगा।

पूर्व विधायक ​डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को धरातल पर उतारना है। जन समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होकर काम करना होगा। बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि आजसू पार्टी आने वाले दिनों में जनहित के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करेगी और संगठन को और अधिक धारदार बनाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *