Advertisement

बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, महिला गंभीर

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला के हद में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच-32 पर 30 अक्टूबर की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सुभाष महतो की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद महिला गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार उक्त हादसा बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर महतो मोड़ के समीप सिधाबनी पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब सात बजे घटित हुआ। परिजनों के अनुसार, सुभाष अपने ससुराल चोटीटांड़ से बाइक पर सवार होकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला स्थित अपने घर से लौट रहे थे।

इस दौरान उनकी बाइक क्रमांक-JH09AD/8049 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घायल सुभाष को चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल गीता देवी को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *