Advertisement

झारखंड से दिल्ली की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली की तैयारियां पूरी-नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आगामी एक नवंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा व्यापक तैयारियाँ पूरी हो चुकी है। झारखंड से हजारो लाखो की संख्या में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले आमजन दिल्ली पहुँचकर इस जनआंदोलन में भाग लेंगे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने 29 अक्टूबर को कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक देशवासियों के मताधिकार की रक्षा के लिए निर्णायक आवाज है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े सवालों पर चुनाव आयोग को पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए। कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और उसके अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

नायक ने कहा कि झारखंड के कांग्रेसजन इस लोकतांत्रिक अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ भागीदारी करेंगे। दिल्ली जाने के लिए 29, 30 और 31 अक्टूबर को रेल, बस यात्रा की तैयारियाँ की जा रही है। राजधानी राँची सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता अपनी सुविधानुसार उपलब्ध ट्रेनों, बसों से दिल्ली पहुँचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपनी यात्रा, टिकट और ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा अनुशासन के साथ रैली में भाग लें।

कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश के मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मार्गदर्शन में राज्य के कांग्रेसजन इस अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। मतदाता के अधिकारों पर सवाल उठ रहे हों, तो सरकार और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वे पारदर्शी जवाब दें। हम संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *