Advertisement

स्वर्गीय पंकज बैद्य की स्मृति में बोकारो रेलवे स्टेशन पर लगा वाटर कूलर

जल सेवा सर्वोत्तम मानव सेवासंपत मल बैद्य

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में रोटरी क्लब चास की प्रेरणा से समाजसेवी संपत मल संजय बैद्य ने स्वर्गीय पंकज बैद्य की पुण्य स्मृति में बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर के समीप 28 अक्टूबर को वाटर कूलर स्थापित कराया। इसका उद्घाटन एआरएम विनीत कुमार एवं संपत मल बैद्य ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर एआरएम विनीत कुमार ने कहा कि वाटर कूलर की सुविधा से स्टेशन पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों और आम जनों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने इस पहल को सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का सराहनीय उदाहरण बताया।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद्य ने कहा कि स्वर्गीय पंकज बैद्य की स्मृति में स्थापित यह वाटर कूलर मानव सेवा के प्रति एक छोटा-सा प्रयास है। उनकी कामना है कि यहां पानी पीने वाले प्रत्येक यात्री को राहत मिले। क्लब के सचिव बिनोद चोपड़ा ने बैद्य परिवार की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज को प्रेरित करते हैं और रोटरी के मूल मंत्र स्वयं से ऊपर सेवा को चरितार्थ करते हैं। मौके पर स्टेशन मैनेजर संतोष नायक, सहायक मंडल अध्यक्ष पूजा बैद्य , अभिषेक कुमार, सुमित झा, विष्णु कुमार, कुमार अमरदीप, डॉ श्रवण कुमार, बिनय सिंह, विपिन अग्रवाल, धनेश बंका, प्रेम कुमार, किरण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *