Advertisement

वियतनाम की ऐतिहासिक धरोहरों से रोमांचक कयाकिंग तक

डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने बटोरे यादगार अनुभव

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों की वियतनाम शैक्षणिक यात्रा यादगार अनुभवों के साथ संपन्न हो गया। तीन दिवसीय यात्रा में विद्यार्थियों ने वहां की ऐतिहासिक धरोहरों, संस्कृति, जन-जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से जाना।

बताया जाता है कि यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने प्राचीन राजधानी होआ लू के ऐतिहासिक मंदिरों और चूना पत्थर की पहाड़ियों का भ्रमण किया। टॉम कोक में सम्पान नौका यात्रा तथा मुआ केव की 500 से अधिक सीढ़ियां चढ़कर मनोरम घाटी का दृश्य देखा। स्थानीय रेशम और बांस उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया भी समझी।

इसके बाद विद्यार्थियों ने लैन हा बे में क्रूज यात्रा के दौरान कयाकिंग, स्विमिंग, फिशिंग और कुकिंग क्लास जैसी गतिविधियों का आनंद लिया। अंतिम चरण में हो ची मिन्ह म्यूजियम, स्थानीय बाजारों और प्रसिद्ध ट्रेन स्ट्रीट का भ्रमण किया। वियतनाम से लौटने पर प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने 22 अक्टूबर को टीम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ग्लोबल सिटीजन बनाने में अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर और अनुभवजन्य शिक्षा की अहम भूमिका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *