Advertisement

सेक्टर टू सी हाई स्कूल के 90 बैच का भव्य रियूनियन, गुरुजनों को किया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो सेक्टर टू सी हाई स्कूल के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने बीते 21 अक्टूबर को भव्य रियूनियन समारोह आयोजित कर पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान 36 पूर्व छात्र वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले और अपने स्कूली दिनों की यादें साझा की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में की गयी। पूर्व छात्रों ने पी. भारती, अमीरी नाथ झा, आर.पी. मंडल और मंगल किशोर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने भी पुराने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।

समारोह का खास आकर्षण छात्रों का अनूठा अंदाज रहा। उन्होंने पुराने स्कूल बैग और गले में पानी की बोतल लटकाकर सेल्फी ली, जिससे स्कूली दिनों की यादें जीवंत हो उठीं। शाम पांच बजे पुरुलिया रोड स्थित एक रिजॉर्ट में मिलन समारोह आगे बढ़ा। यहां मित्रों ने पुरानी शरारतों, दोस्ती और यादगार पलों को साझा किया। यह आयोजन गुरुजनों के प्रति सम्मान, मित्रता और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का यादगार अवसर बना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *