रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा 23 से 29 अक्टूबर तक त्यागराज स्टेडियम दिल्ली में आयोजित अंडर 14 जूडो के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बोकारो के 6 चयनित खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ज्ञात हो कि सभी खिलाड़ियों का चयन झारखंड सरकार द्वारा आयोजित खेलो झारखंड एसजीएफआई खुली चयन प्रक्रिया द्वारा खेलगांव रांची में की गई थी। उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सभी बच्चे देश की राजधानी दिल्ली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चे अंडर 14 जूडो एमजीएम स्कूल से राजवीर सिंह, आयुष पटेल, अंशु, त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल से कार्तिक राज, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल से तस्मिया आजका, पेंटी कोस्टल स्कूल से साक्षी गुप्ता शामिल किए गये है।
उपरोक्त सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वर्षों से करते आ रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार भी अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बोकारो तथा झारखंड का परचम लहराएंगे। बोकारो जूडो संघ के प्रवीण कुमार, दीपक रंजन, पायल सिंह, सूरज कुमार, नईम अंसारी, चिन्मय कुमार, मोहसिन, संजू कुमार, उमेश नायडू, राजीव रंजन सहाय आदि पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।
![]()













Leave a Reply