Advertisement

प्रशासन की मुस्तैदी से कसमार में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न

थाना प्रभारी, सीओ और बीडीओ के प्रयासों से क्षेत्र में कायम रही शांति व्यवस्था

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपरोक्त अधिकारियों के आपसी समन्वय, सक्रियता और सतर्कता से क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की आराधना की।

ज्ञात हो कि, शारदीय नवरात्र तथा दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की टीम विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रही। प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों और स्थानीय रहिवासियों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा। दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण समापन पर क्षेत्र के रहिवासियों ने पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका की सराहना की।

पूजा समापन पश्चात अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने 21 अक्टूबर को कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों और आम रहिवासियों के सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक हैं। इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में आमजनों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी ने कहा कि कसमार प्रखंड में दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण समापन होना सुखद है। प्रशासन और आम जन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से ही त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है।

उन्होंने पूजा के दौरान सहयोग करने वाले सभी रहिवासियों एवं पूजा समितियों के प्रति आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय रहिवासियों, पूजा समितियों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय रहा। सभी के आपसी सहयोग और समन्वय से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी आमजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *