सैटेलाइट इंटरनेट में आत्मनिर्भरता पर जोर, एलन मस्क के बयानों पर नाराजगी
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वदेशी जागरण मंच ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में व्यावसायिक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी नहीं देने की मांग की है। मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ अश्वनी महाजन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा संबंधी आशंकाएं दूर होने तक लाइसेंस नहीं दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट में डेटा के आदान-प्रदान और विदेशी नेटवर्क से जुड़ी संभावनाओं को देखते हुए निगरानी तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में इंटरनेट नियंत्रण और कानूनी निगरानी भी महत्वपूर्ण है। मंच ने भारत की 4जी, 5जी और अंतरिक्ष तकनीक में प्रगति का उल्लेख करते हुए स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। डॉ महाजन के अनुसार घरेलू तकनीक से दूरदराज के क्षेत्रों में किफायती इंटरनेट पहुंचाने के साथ डिजिटल आत्मनिर्भरता मजबूत हो सकती है।
![]()













Leave a Reply