रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सदर अस्पताल बोकारो में पिछले नौ महीने से वेतन नहीं मिलने पर 14 अक्टूबर को आउटसोर्सिंग कर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के दोनों गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गयी।
जानकारी के अनुसार कर्मियों ने वेतन के साथ टीडीएस, पीएफ, ग्रेच्युटी, परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। आरोप है कि जिले के करीब 700 कर्मियों का भुगतान लंबित है। पहले काम कर रही राइडर कंपनी पर भी 49 दिनों का भुगतान नहीं करने का आरोप है। वर्तमान में जी अलर्ट कंपनी कार्यरत है।
आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से घर चलाना, बच्चों की स्कूल फीस भरना और ड्यूटी पर पहुंचना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और इंटक नेताओं के बीच झड़प की भी सूचना है। सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने दो दिनों में भुगतान का आश्वासन दिया। सिटी थाना पुलिस ने भी स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई है।
![]()













Leave a Reply