रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। नवरात्र के तीसरे दिन 14 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (जीजीएसईएसटीसी) कांड्रा चास में गरबा ग्लो एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। जहां रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी सांस्कृतिक शाम, भारतीय विरासत और गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी खूबसूरत झलक। इसमें 550 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पारंपरिक परिधानों, गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीजीएसईएसटीसी कैपस में उत्सव का माहौल जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की विविधता और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में जीजीईएस मैनेजमेंट के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य गुरदीप सिंह एवं हरदीप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि श्वेता रंजन उपस्थित रहीं। कॉलेज के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट पल्लवी प्रसाद ने किया। बीबीए की छात्राओं यथा साहिबा अकरम और रिया ने मंच संचालन किया। समापन के बाद विद्यार्थियों ने चौपाटी स्टॉलों पर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा बसों की व्यवस्था भी की गयी थी।
![]()













Leave a Reply