एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने 14 अक्टूबर को जिला के हद में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया।
प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार में पॉक्सो जागरूकता अभियान स्कूल के बच्चों एवं सभी हितधारकों के बीच शिक्षक, कर्मी, सुरक्षा प्रहरी, रसोइया आदि के बीच चलाया गया।
मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ने पॉक्सो अधिनियम का पूरा नाम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम ( प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफन्सेज) बताया। कहा कि यह कानून देश में 14 नवंबर 2012 से लागू है। कहा कि पोक्सो कानून देश में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न व बच्चों से जुड़े अश्लील सामग्री (पोर्नोग्राफी) जैसे अपराधों से बचाने के लिए बनाया गया एक विशेष कानून है।
उन्होंने कहा कि पोक्सो कानून के तहत 18 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक इंसान को बच्चा माना जाता है। इसमें बच्चे की सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं होता है। अपराध की गंभीरता के अनुसार कम से कम 20 वर्ष की जेल से लेकर उम्र कैद या मृत्यु दंड तक का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पॉक्सो कानून का बच्चों के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान है, पर पॉक्सो कानून में झूठी शिकायतों के लिए धारा 22 के अनुसार जान बूझकर झूठी शिकायत या सूचना देने वाले के लिए दंड का भी प्रावधान किया गया है। कहा कि पोक्सो कानून के मामलों में पीड़ित व आरोपी के बीच समझौता या राजीनामा कानूनी रूप से मान्य नहीं होता है।
जागरूकता अभियान में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, एनएसएस स्वयं सेवक अभिषेक आनंद, स्कूल के प्रधानाध्यापक राजदेव साहू, शिक्षक दिनेश चंद्र, राजेश कुमार विश्वकर्मा, बृजेश त्रिपाठी, चंदन कुमार, अशोक कुमार, प्रणति मिश्रा, ईवी रानी, अंबिका कुमारी, टीकाकरण महतो, वीणा कुमारी, लोकेश कुमार महतो, सुकन्या मन्ना, संजीव प्रसाद, नूतन कीड़ो, शिल्पी महतो, बेला बरौनी कच्छप, ललित नारायण महतो, संध्या शबनम औरैया, आश्रिता बेक, सताउल्लाह अंसारी आदि शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply