Advertisement

टिकैत महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों की बैठक

बैठक में आगामी 2 से 4 अक्टूबर तक मैच संचालन को ले कमिटी का गठन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट के गोनियाटो पंचायत में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति की बैठक 13 सितंबर को आयोजित की गयी। बैठक का संचालन मुखिया पति रामकुमार मरांडी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के युवा राज्य संयोजक सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो शामिल हुए। इस अवसर पर 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि इस वर्ष प्रतियोगिता आगामी 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।

बैठक में कहा गया कि आयोजित प्रतियोगिता के उद्घघाटन कर्ता झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो व मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद एवं विशिष्ठ अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो, बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

कहा गया कि उक्त प्रतियोगिता के फाइनल समारोह में स्कूल के बच्चियों का प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रामकुमार मरांडी, उपाध्यक्ष दामोदर, महेंद्र महतो, कपिल तुरी, सचिव विनोद कुमार महतो, उप सचिव टिकैत महतो, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार महतो, प्रदीप रविदास, उप कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, शैलेश कुमार, संयुक्त सचिव रामप्रसाद मुर्मू, ऋतिक नायक, नितेश सोरेन, सह सचिव गोपाल मरांडी, राजेश मुर्मू, महासचिव राजेश तुरी, मैच संचालक राजाराम महतो एवं मैच संरक्षक सीताराम सोरेन व् पोस्टमास्टर जितेंद्र महतो को बनाया गया। बैठक में कई खेल प्रेमी भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *