Advertisement

तेनु-बोकारो नहर मार्ग निर्माण के बीच खांजो नदी में नए पुल का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बहुउद्देशीय तेनु-बोकारो नहर मार्ग की हो रही चौड़ीकरण के साथ मजबूतीकरण कार्य के दौरान 13 सितंबर को बेहरागोड़ा स्थित खांजो नदी पर पूर्व की पुल के उत्तरी दिशा में नए पुल-निर्माण का शिलान्यास सह ले-आउट विधिवत की गई।

सड़क निर्माण कंपनी के परियोजना प्रबंधक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि इस पुल का (5+563) का निर्माण आज से शुरू हो गया है। इसके उपरांत नहर मार्ग के बीच प्रस्तावित अन्य छह पुलों का निर्माण भी प्रारंभ किया जाना है।
शिलान्यास के दौरान एसपीएम संतोष पांडेय, आयन बनर्जी, रवींद्र सिंह, कंपनी के सभी कर्मी एवं आरसीडी विभाग के पदाधिकारी, विक्की कुमार, शिवम कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *