Advertisement

डीडीसी ने की जरकुंडा मत्स्यजीवी केज कल्चर एवं नौका विहार का निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने 13 सितंबर को जिला के हद में गोमिया प्रखंड के जरकुंडा पहुंची। यहां उन्होंने जरकुंडा मत्स्य जीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष के साथ कैज कलचर एवं नौका विहार का दौरा किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम जरकुंडा मत्स्य जीवी सहयोग समिति में कैज कलचर एवं नौका विहार का दौरा कर डीडीसी ने जरकुंडा स्थित मत्स्यजीवी सहयोग समिति में केज कल्चर (पिंजरा मत्स्य पालन) एवं नौका विहार का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति की गतिविधियों, मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीक तथा पर्यटन की संभावनाओं का उन्होंने जायजा लिया।

मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने बताया कि समिति अच्छा काम कर रही है। मछली पालन के साथ-साथ रहिवासी पर्यटन विकास को भी बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने कहा कि यथासंभव समिति को मदद किया जायेगा। दौरे के क्रम में डीडीसी मजूमदार ने जलाशय में संचालित केज कल्चर का निरीक्षण किया। मत्स्य पालन से जुड़े सदस्यों से उत्पादन, मछलियों की प्रजाति, चारा प्रबंधन, बाजार की उपलब्धता तथा आय से संबंधित जानकारी ली। आधुनिक केज कल्चर तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्र में अधिक मत्स्य उत्पादन की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

उन्होंने बताया कि केज कल्चर स्थानीय मत्स्यजीवी परिवारों के लिए रोजगार एवं आय का बेहतर माध्यम बन सकता है। इससे पारंपरिक मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस क्रम में उन्होंने नौका विहार स्थल का भी दौरा किया। साथ हीं जलाशय एवं आसपास के प्राकृतिक वातावरण का जायजा लेते हुए इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। नौका विहार के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने तथा क्षेत्र को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया।

डीडीसी के दौरे के दौरान जलाशय की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटकों की सुविधा, नौका संचालन तथा मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गयी। संबंधित समिति के सदस्यों को गतिविधियों के बेहतर संचालन एवं उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर ग्राम जरकुंडा मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष धीरज कुमार लहेरी, सचिव अशोक महतो, देवेंद्र महतो यमुना महतो, निरंजन महतो, नीरज लहेरी, महावीर महतो, तुलसी सिंह आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *