Advertisement

कसमार के कमलापुर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ​उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलापुर में 12 सितंबर को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सहयोगिनी तथा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के तत्वावधान में आयोजित की गयी।

कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति विस्तार से जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमल प्रसाद नायक एवं सहायक शिक्षक जयप्रकाश नायक ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बेहद बुरा प्रभाव डालता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है। समाज के हर आम व् खास को इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठानी चाहिए।

सहयोगिनी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2030 तक देश को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाना है। इसके लिए लगातार गांवों और विद्यालयों में जाकर बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। ​
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित शिक्षकों और छात्राओं ने बाल विवाह जैसी प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। मौके पर सहायक शिक्षिका रीना केरकेट्टा, सावित्री कुमारी, रामानंद प्रसाद महतो, निधि कुमारी, रुपाली कुमारी, मंतशा प्रवीण, खुशी कुमारी, पार्वती कुमारी सहित छात्राएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *