Advertisement

थैलेसीमिया पीड़ित 110 बच्चों के परिवारों से लिए गए 450 नमूने९

थैलेसीमिया में अस्थि-मज्जा प्रत्यारोपण की राह में नई उम्मीद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। असाध्य बीमारी थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार की संभावनाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 12 सितंबर को लायंस क्लब ऑफ बोकारो एवं मां सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लायंस नर्सरी स्कूल जनवृत-3 बी में निःशुल्क मानव ल्यूकोसाइट प्रतिजन जांच शिविर आयोजित किया गया।

नारायणा हेल्थ सिटी बेंगलुरु और डीकेएमएस फाउंडेशन इंडिया के सहयोग से आयोजित शिविर में 12 वर्ष से कम उम्र के 110 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिवारों से लगभग 450 नमूने लिए गए। बच्चों के जैविक भाई-बहनों तथा आवश्यकता के अनुसार माता-पिता के नमूने भी लिए गए। आयोजकों के अनुसार सभी नमूने जर्मनी भेजे जाएंगे, जहां आनुवंशिक समानता की जांच की जाएगी। इससे परिवार में संभावित अनुकूल दाता की पहचान करने में सहायता मिलेगी और पात्र बच्चों के लिए अस्थि-मज्जा प्रत्यारोपण की राह खुल सकती है।

आयोजकों ने बताया कि इस उपचार में लगभग 20 से 25 लाख रुपये तक खर्च हो सकता है। कोल इंडिया सामाजिक दायित्व योजना-थैलेसीमिया बाल सेवा योजना एवं प्रधानमंत्री राहत कोष से वित्तीय सहयोग भी उपलब्ध कराया गया है। कहा गया कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उक्त शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *