Advertisement

तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहा साइबर आरोपी राजा बाबू गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी राजा बाबू दास को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला के हद में चंदनकियारी के बाभन डांगरा रहिवासी आरोपी राजा बाबू को पुलिस ने चास के धर्मशाला मोड़ से पकड़ा। मामला बालीडीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जिला मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने 10 सितंबर को बताया कि करहरिया की एक महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में बालीडीह थाना में साइबर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता पहले पति-पत्नी थे। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह कथित तौर पर महिला को उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।

बताया गया कि, मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।हालांकि, वह लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *