Advertisement

बियाडा दुर्गा मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के छठे दिन मटकी फोड़ कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बालीडीह बियाडा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन 10 सितंबर को मटकी फोड़ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बियाडा युवा संघ की ओर से किया गया।

इस अवसर पर ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने के लिए आसपास के क्षेत्रों से युवाओं की कई टोलियां पहुंचीं। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने के लिए महिलाओं और बालिकाओं की भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने लगातार जयकारे लगाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। संघ के सदस्यों ने बताया कि बियाडा दुर्गा मंदिर परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन पिछले 20-22 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। हर वर्ष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और स्थानीय रहिवासियों की संख्या बढ़ती जा रही है। आयोजन ने धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक एकजुटता का भी संदेश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *