Advertisement

परमवीर अब्दुल हमीद सहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा व् नवनिर्माण का शिलान्यास

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। परमवीर अब्दुल हमीद सहादत दिवस के मौके पर 10 सितंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जरीडीह मोड़ अब्दुल हमीद चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पिछले दिनों अज्ञात वाहन से प्रतिमा स्थल हो गया था। उसके बदले नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

जानकारी के अनुसार जरिडीह चार नंबर मोड़ के समीप उक्त स्थल पर शिलान्यास कार्यक्रम में हिन्दू समाज के प्रतिनिधि चंद्रशेखर झा, मुस्लिम समाज के अफजल अनीस, सिख समाज के सरदार गुरमीत सिंह, ईसाई समाज के अनमोल हेंब्रम, सरना समाज के बाबुचंद किस्कू तथा शोषित मुक्ति वाहिनी (शोमुवा) के संरक्षक सुबोध सिंह पंवार ने किया।

इस अवसर पर शोमुवा अध्यक्ष श्याम मुंडा, संरक्षक सुबोध सिंह पंवार, श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, जयनाथ तांती, अविनाश सिन्हा, अफजल अनीस, विजय भोई आदि दर्जनों वक्ताओ ने कहा कि सामाजिक सौहार्द के प्रतीक के रूप में परमवीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा यहां वर्ष 2014 में स्थापित की गयी थी। नवंबर 2026 में इसका नये सीरे से लोकार्पण किया जायेगा।

मौके पर श्रद्धांजलि गीत मो. फराज तथा मो. आरिफ़ ने प्रस्तुत किया, जबकि समापन मो. आरिफ़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। मौके पर उपरोक्त के अलावा चंद्रभान सिंह, दिलीप मरांडी, आनंद प्रजापति, अविनाश सिन्हा, पवन कुमार सिंह, मल्लू खान, शिवनारायण गोप, दुक्कू गोप, तामु खान, अशोक पासवान, राजेश पासवान, राजू मिश्रा, राजन कुमार, अशोक बंजारा, देवी प्रसाद, पुरषोत्तम, लखन पंडित, राजा प्रसाद, शंकर यादव, अरमान अंसारी, धनेश्वर रविदास, ज्योति कुमारी, सोनू कुमारी, जासो देवी, पुरनी देवी, अहिल्या कुमारी, अन्नू कुमारी, पायल कुमारी, महेश्वरी कुमारी, अखबरी खातून आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *