ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नई दिल्ली शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कक्षा 9 वीं और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (एलईएसटी) -2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक छात्र-छात्रा आधिकारिक प्रवेश पोर्टल navodaya.gov.in और cbseitms.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 30 सितंबर, चयन परीक्षा की तिथि अगले वर्ष 10 अप्रैल 2027, कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्रों का सत्र 2026-27 में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए सत्र 2026 में कक्षा 10 में अध्ययनरत होना चाहिए।
आवेदन के समय उम्मीदवार का फोटो, हस्ताक्षर और अभिभावक के हस्ताक्षर (10 केबी से 100 केबी के जेपीजी फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आज ही पोर्टल पर जाकर पंजीकरण पूरा करें। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय (जनवि) में कक्षा 9 और 11वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्रा आवेदन कर सकते है।
![]()













Leave a Reply