अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के डुमरी बुजुर्ग गांव स्थित 550 वर्ष पुराने प्रसिद्ध मां कालरात्रि मंदिर में आगामी 11 सितंबर को भादो अमावस्या के अवसर पर वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिन में भव्य मेले और रात में भक्तिमय देवी जागरण का कार्यक्रम होगा, जिसमें सारण, वैशाली और पटना जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मंदिर विकास समिति और पुजारियों यथा बृजेश आनंद एवं हिमांशु मिश्रा के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अमावस्या के दिन माता के समक्ष दाल-पूरी, खीर और गेंन्हरी साग का भोग लगाने के साथ नारियल फोड़ने और मन्नत पूरी होने पर 22 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने की अनूठी परंपरा है।
मुगल काल में स्थापित इस प्राचीन मंदिर तक पहुंचने के लिए सारण जिला मुख्यालय छपरा से दूरी 41 किलोमीटर, वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर से 19 किलोमीटर और बिहार की राजधानी पटना के दीघा से 18 किलोमीटर है। कहा गया कि इस अवसर पर प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में पूजा और आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा।
![]()













Leave a Reply