Advertisement

जरीडीह सीओ के पुत्र के जन्मदिन समारोह में पहुंचे डीसी व् एसडीओ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रणव ऋतुराज के दो वर्षीय सुपुत्र के जन्मदिन के अवसर पर जैनामोड़ में आयोजित समारोह में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बेरमो मनोज कुमार शामिल हुए। उपरोक्त अधिकारियों ने नन्हे बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके स्वस्थ, दीर्घायु, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में चैंबर ऑफ कॉमर्स जैनामोड़ के अध्यक्ष संजय सिंह समेत परिवार के सदस्य, शुभचिंतक एवं अन्य दर्जनों गणमान्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चे को आशीर्वाद दिया तथा परिवार के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की। समारोह में परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने बच्चे के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उसे स्नेह और आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों का जीवन परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी और उम्मीद का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि बच्चे का हर नया वर्ष उसके जीवन में नई खुशियां, नई सीख और नई उपलब्धियां लेकर आए। उन्होंने बच्चे के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह आगे चलकर अपने माता-पिता एवं परिवार का नाम रोशन करे। उन्होंने सीओ प्रणव ऋतुराज एवं उनके परिवार को भी जन्मदिन समारोह की शुभकामनाएं दी।

एसडीओ मनोज कुमार ने बच्चे को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि परिवार में बच्चों की मौजूदगी जीवन को खुशियों से भर देती है। उन्होंने कहा कि बच्चे के चेहरे की मुस्कान पूरे परिवार के लिए अनमोल होती है। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि बच्चा हमेशा स्वस्थ रहे, दीर्घायु हो तथा जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि बच्चा अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ समाज में भी अपनी अलग पहचान बनाए।

सीओ प्रणव ऋतुराज ने कहा कि बच्चे का दो वर्ष का होना हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद खुशी और भावुकता का अवसर है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के लिए बच्चों का हर छोटा-बड़ा पड़ाव विशेष होता है। बच्चे को बढ़ते हुए देखना और उसके जीवन में हर नई उपलब्धि को महसूस करना परिवार के लिए सबसे सुखद अनुभव है। कहा कि बेटे के जन्मदिन के अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, मित्रों, शुभचिंतकों और परिवारजनों का आकर बच्चे को आशीर्वाद देना हमारे लिए हर्ष की बात है।

उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह और आशीर्वाद से बच्चे का जीवन खुशियों से भरा रहे, यही उनकी कामना है। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनका बेटा हमेशा स्वस्थ, संस्कारी और नेक इंसान बने। वह अपने माता-पिता, परिवार और समाज का नाम रोशन करे तथा जीवन में ईमानदारी और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि माता-पिता के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है कि उनका बच्चा जीवन में अच्छा इंसान बने और अपने कर्मों से परिवार का मान बढ़ाए।

चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष संजय सिंह ने बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों का जन्मदिन परिवार के लिए खुशी का विशेष अवसर होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि बच्चा स्वस्थ, दीर्घायु और खुशहाल रहे तथा जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करे। कहा कि बच्चा आगे चलकर अपने माता-पिता एवं परिवार का नाम रोशन करे और समाज के लिए भी प्रेरणादायी बने। उन्होंने पूरे परिवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने बच्चे को जन्मदिन की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। उपस्थित जनों ने भी नन्हे बच्चे के सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिवस समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक माहौल में संपन्न हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *