Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 28 से 30 अगस्त तक चलेगा अभियान, उपायुक्त ने की समीक्षा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर 28 से 30 अगस्त तक खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम पर तीन दिवसीय अभियान चलाया जाएगा।

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान का मुख्य केंद्र बिंदु एक घंटा खेल के मैदान में रहेगा। इसके तहत जिलेवासियों को कम-से-कम एक घंटे खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसे लेकर 27 अगस्त को समाहरणालय में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों, उच्च विद्यालयों एवं कॉलेजों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने तथा अधिकाधिक विद्यार्थियों और युवाओं को जोड़ने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने आगामी 31 अगस्त को जिले के खेल संघों के प्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा सोशल मीडिया पर #BokaroSeJohar और #KheloBokaro का उपयोग करने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *