Advertisement

मनीष शाह की नई प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो भीगी मोहब्बत यूट्यूब पर रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। निर्माता मनीष शाह की नई प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो भीगी मोहब्बत यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी हैं। यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो हैं। जिसका म्यूजिक कर्णप्रिय और वीडियो आकर्षक हैं।

गायक मनीष पांडेय और गायिका रिया गुप्ता की मधुर आवाज श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करता हैं। वहीं, राज सिंह राजपूत और कविता मिश्रा की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को थिरकने के लिए आकर्षित करती हैं। गाने का ऑडियो – वीडियो श्रोताओं और दर्शकों की पसंद के अनुसार तैयार की गई हैं। जिसे यूट्यूब चैनल एम एस म्यूजिक सीरीज पर देखी जा सकती हैं। जो पूरी तरह निःशुल्क हैं।

उक्त म्यूजिक वीडियो को लेकर मनीष शाह ने 27 अगस्त को बताया कि पूरी टीम ने काफी मेहनत से इसके निर्माण में अपना पूरा योगदान दिया हैं। सभी ने काफी बढ़िया काम किया हैं। उन्हें पूरी उम्मीद हैं कि जिस तरह से अभी तक दर्शक अपना प्यार आशीर्वाद देते रहे हैं, इस म्यूजिक वीडियो को भी उतना ही प्यार आशीर्वाद देंगे। म्यूजिक वीडियो के निर्माता मनीष शाह, गायक मनीष पांडेय, गायिका रिया गुप्ता, गीतकार नीतीश त्रिपाठी, संगीतकार संजय यादव, रिकॉर्डिंग स्टूडियो मा शारदा रिकॉर्डिंग स्टूडियो, डीओपी विकास मंडल और कोरियोग्राफर संजय कोर्वे के हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *