Advertisement

स्व. संदीप प्रसाद जायसवाल के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्व विधायक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड अंतर्गत तेलमुंगा रहिवासी कुशल कुमार जायसवाल के पिता स्व. संदीप प्रसाद जायसवाल के श्राद्ध कार्यक्रम में गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुईं।

इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम भी मौजूद रहे। उन्होंने भी स्व. जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उपस्थित पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि स्व. जायसवाल का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दु:ख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करना और उनके साथ खड़ा रहना हम सभी का मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान शोकाकुल परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने परिजनों को धैर्य रखने तथा दिवंगत के अच्छे विचारों एवं स्मृतियों को अपने जीवन में बनाए रखने की बात कही।

विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम ने कहा कि दिवंगत जायसवाल के निधन से परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सदस्य खो दिया है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में समाज को शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इंसान की सच्ची पहचान उसके अच्छे व्यवहार और आमजनों के साथ उसके संबंधों से होती है। स्व. जायसवाल की स्मृतियां परिवार एवं परिचितों के बीच हमेशा बनी रहेंगी। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ हैं। इस दौरान स्थानीय रहिवासी, परिजन एवं क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *