Advertisement

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर बोकारो के सिवनडीह से निकला भव्य जुलूस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर 26 अगस्त को बोकारो के सिवनडीह से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के रहिवासी शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया गया।

इस दौरान मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस की खुशी में नात पढ़ी और धार्मिक संदेशों का प्रसार किया। जगह-जगह रहिवासियों ने जुलूस में शामिल अमन पसंद जनों का भव्य स्वागत किया। ज्ञात हो कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को मिलाद-उन-नबी, ईद-ए-मिलाद और बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। जगह-जगह इस पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में विशेष उत्साह देखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *