प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुस्लिम समुदाय ने 26 अगस्त को हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर जुलुश-ए-मोहम्मदी निकाल कर पूरे मुहल्ले में भ्रमण किया।
मालूम हो कि इस त्यौहार को हरेक वर्ष इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे माह में मिलाद-उन-नबी के तौर पर जुलूस निकालकर मनाया जाता है। इसमें मुस्लिम समुदाय मस्जिदों व घरों में इबादत करते हैं तथा कुरान की तिलावत भी करते हैं। आज की जुलूस-ए-मोहम्मदी में मौलाना हबीबुर रहमान, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, सदर जमीरुद्दीन अंसारी, मंडपवारी चौक से देवब्रत जायसवाल, अंग्रेज मिश्रा, अजय जायसवाल, एकरामुद्दीन, एनायत हुसैन,आलेनबी अंसारी, शमीम अहमद, खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्या में युवक, युवतियां, बच्चे, बुजुर्ग आदि शामिल थे।
एक अन्य समाचार के अनुसार प्रखंड के हद में दारिद पंचायत के जोरूआटांड़ के मुसलमानों ने सादगी के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में झामुमो नेता सह जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के मो. हाशिम अंसारी, असगर अंसारी, कलीम अंसारी, इकबाल, असलम सहित कई हाजी एवं मुहल्ले के गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply