एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित महिंद्रा शोरूम में 25 अगस्त को मुखिया सम्मान समारोह सह महिंद्रा कंपनी के द्वारा ग्राहक विक्रेता नीति के प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया। समारोह में गोमिया प्रखंड के लगभग आधा दर्जन मुखियागण शामिल हुए।

जानकारी देते हुए बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के पुत्र समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने बताया कि समारोह में उपस्थित सभी मुखियागण को अंगवस्त्र तथा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों ने ग्राहक विक्रेता नीति को पंचायत के इच्छुक ग्राहक के बीच साझा करने का निवेदन किया। कार्यक्रम में आमंत्रण हेतु सभी मुखियागण ने कंपनी के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किए।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में हजारी पंचायत की मुखिया तारामणि भोक्ता, ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत की मुखिया शांति देवी, खम्बरा पंचायत के मुखिया बंटी उरांव, झिरकी पंचायत के मुखिया मिकाइल अंसारी, बांध पंचायत के मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव, स्वांग दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति धनंजय सिंह, कथारा पंचायत के मुखिया पति सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मुखियागण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply