Advertisement

तेनुघाट एफ टाइप चौक दुर्गा मंडप में पूजा को लेकर बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर 25 अगस्त की देर शाम बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एफ टाइप चौक दुर्गा मंडप में पूजा को लेकर बैठक की गयी। अध्यक्षता तरूणी प्रकाश श्रीवास्तव ने की।

आयोजित बैठक में पूजा समिति के सदस्यों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान मंडप की सजावट, माता की प्रतिमा, लाइट-साउंड, सुरक्षा व्यवस्था और चंदा संग्रह को लेकर सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एफ टाइप चौक का दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। बैठक में पूजा पंडाल के आसपास साफ-सफाई और शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में पिछले वर्ष जो समिति का चयन किया गया था सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और पुनः उसी कमेटी को कार्यभार सौंपा गया। जिसमें अध्यक्ष सुजय आनंद, उपाध्यक्ष शालिग्राम प्रसाद और उदय कुमार सिंह, सचिव संतोष श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव आनंद कुमार श्रीवास्तव, दीपक ठाकुर, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, उप कोषाध्यक्ष प्रशांत पाल एवं सुरेश यादव को बनाया गया।

यह कमिटी 16 सदस्य संचालक मंडली सदस्यों की देख रेख में संचालित होगी। जिसमें शिव शंकर यादव, कुंदन कुमार झा, मनु ठाकुर, छोटू ठाकुर, पांडु साह, सोनू साव, अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा, दीपेंद्र श्रीवास्तव, बबन तिवारी, अभिजीत मिश्रा, शशि मिश्रा, रामकृष्ण गुप्ता, पंकज सिंह, संजय शर्मा सहित दर्जनों सदस्य शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *