रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ने डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार को प्रतिष्ठित एसओएफ बेस्ट इंटरनेशनल प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, शैक्षणिक नवाचार और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि, वित्तीय वर्ष 2025-26 की एसओएफ ओलंपियाड परीक्षाओं में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय पिछले ढाई दशक से अधिक समय से एसओएफ से जुड़ा है। यहां आईजीकेओ, आईईओ, एनएसओ, आईएमओ, आईसीएसओ, आईएसएसओ, आईएचओ और आईसीओ जैसी विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाएं आयोजित होती हैं। प्राचार्य के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जिला, राज्य, जोनल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
विद्यालय की वरीय उप प्राचार्य अंजनी भूषण एवं उप प्राचार्या शालिनी शर्मा ने 25 अगस्त को प्राचार्य डॉ गंगवार को सम्मान सांकेतिक रूप से सौंपकर बधाई दी। डॉ गंगवार ने पुरस्कार का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में विश्लेषणात्मक एवं प्रतिस्पर्धी सोच विकसित करना विद्यालय प्रबंधन का प्रमुख लक्ष्य है।
![]()













Leave a Reply