रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के अंतरराष्ट्रीय खेल विशेषज्ञ एवं ओलंपिक एजुकेटर जयदीप सरकार को ओलंपिक शिक्षा और ओलंपिक आंदोलन के सशक्तिकरण के लिए इंटरनेशनल पीयरे डी कुबर्टीन कमिटी (आईपीसीसी) का वैश्विक सदस्य चुना गया है।
जानकारी के अनुसार स्विट्जरलैंड के लुसान में बीते 22 अगस्त को आयोजित आईपीसीसी के वार्षिक अधिवेशन में विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया।
जयदीप वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्य प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे गिरिडीह स्थित मोंगिया राष्ट्रीय वॉलीबॉल अकादमी के मानद महासचिव भी हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगझोऊ एशियन गेम्स-2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पायदान की ऐतिहासिक छलांग लगाई थी। जयदीप ने वर्ष 2023 में एथेन्स में आयोजित वैश्विक अधिवेशन में भी भारत का पक्ष रखा था। ज्ञात हो कि, बोकारो को ग्लोबल एक्टिव सिटी मिशन में देश का पहला पार्टनर सिटी बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
![]()













Leave a Reply