Advertisement

पंसस अयुब खान ने आभार पत्र सौंपकर डीसी संदीप कुमार को किया सम्मानित

डेढ़टंगवा घाटी मे सड़क मरम्मति व् ठीक होने तक परिचालन पर रोक की मांग

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला प्रशासन की ओर से समाज सेवा के लिए पुरस्कृत और जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ के डेढ़टंगवा घाटी मे सड़क दुरुस्त कराने एवं सड़क ठीक होने तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने की मांग की है। इसे लेकर बीते 24 अगस्त को पंसस ने आभार धन्यवाद पत्र सौंपकर उपायुक्त संदीप कुमार को सम्मानित किया।

सौंपे गए आभार बधाई पत्र मे पंसस खान ने कहा है कि चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ की डेढ़टंगवा घाटी में लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं। कहा कि बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को भी भारी वाहन कंटेनर की चपेट में टेम्पू एवं मोटरसाइकिल के आने से उसमें सवार 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घाटी में पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों राहगीरों की जान जा चुकी है। कई दुर्घटनाओं में वाहन से दबकर चालक एवं अन्य की भी मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि डेढ़टंगवा घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क का दुरुस्तीकरण कराने तथा सड़क पूरी तरह ठीक होने तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की पहल की गई है। इस निर्णय से चंदवा, लातेहार, बालूमाथ, लोहरदगा ईलाके के रहिवासियों में हर्ष एवं राहत की भावना है।

आभार पत्र में पंसस खान ने कहा कि जनहित, जान – माल को बचाने एवं सड़क सुरक्षा की दिशा में आपकी इस गंभीर पहल की क्षेत्र के आम व् खास जनों द्वारा चहुंओर प्रशंसा की जा रही है। इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल के लिए कामता पंचायत समिति सदस्य होने के नाते मैं क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि आशा है कि डेढ़टंगवा घाटी की सड़क का दुरुस्तीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा तथा सड़क सुरक्षित होने तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक प्रभावी रूप से जारी रहेगी, ताकि भविष्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आम राहगीरों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अंत मे पंसस अयुब खान ने जनहित, जान माल को बचाने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर डेढ़टंगवा घाटी मे जिला उपायुक्त द्वारा की गई गंभीर पहल के लिए आभार पत्र के माध्यम से डीसी संदीप कुमार को आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *