Advertisement

पूर्व जिप सदस्य ने खैराचातर में लगाया जनता दरबार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में जिप सदस्य ने 23 अगस्त को जनता दरबार का आयोजन किया। आयोजित जनता दरबार में कसमार, पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों रहिवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा।

जानकारी के अनुसार जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों से पूर्व जिला परिषद सदस्य विमल जायसवाल को अवगत कराया। जायसवाल ने जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित मामलों को समझते हुए उनके समाधान की दिशा में पहल की।

इस अवसर पर जायसवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उसका यथासंभव समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। जनता दरबार में सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, आवास, रोजगार सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को रखा गया।

जायसवाल ने समस्याओं को सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और जनता दरबार के माध्यम से अपनी समस्याओं के समाधान की पहल होने पर संतोष जताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *