Advertisement

पीपल पेड़ के नीचे शनि देव मंदिर छत की ढलाई, रहिवासियों में हर्ष

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित पीपल वृक्ष तले प्रसिद्ध श्रीश्री शनि देव मंदिर में 23 अगस्त को छत की ढलाई कार्य किया गया।

मंदिर निर्माण समिति के संयोजक लखन वर्मा, मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, तेनुघाट संवेदक संघ और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से शनिदेव मंदिर का छत का ढलाई कार्य के तहत यह महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा हो गया। जैसा कि तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुराने मंदिर के ऊपर बांस की मचान बनाकर मजदूरों द्वारा ढलाई कार्य की जा रही है।
उक्त मंदिर के ठीक पीछे विशाल पीपल का पेड़ स्थित है, जो शनिदेव मंदिर को और भी प्राचीन बनाता है। मंदिर के सामने श्रीश्री शनि मंदिर का बैनर भी लगा है। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर को नया रूप दिया जा रहा है।

ढलाई के दौरान बड़ी संख्या में महिला मजदूर और स्थानीय रहिवासी श्रमदान करते दिखे। बताया जाता है कि मंदिर निर्माण में बेरमो के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह का बड़ा योगदान रहा है। खास यह कि आसपास के नजदीक क्षेत्रों में शनि देव का मंदिर नहीं है, जिसके कारण आसपास के रहिवासियों में मंदिर निर्माण से हर्ष है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *