डीएवी तेनुघाट में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान-विज्ञान के साथ-साथ कला, संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान एवं व्यावहारिक जीवन से जुड़ाव भी छात्रों के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। इस प्रकार के दायित्वों का निर्वहन को लेकर बीते 22 अगस्त को बोकारो जिला के हद में डीएवी तेनुघाट में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि, विद्यालय प्रबंधन का सीसीए विभाग पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता दिखाते हुए सीसीए प्रमुख मो. असगर अली एवं संदीप कुमार यादव के निर्देशन में विद्यालय प्रांगण में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद एवं विरजानंद सदन के कक्षा चौथी से बारहवीं की 20 छात्राएँ शामिल हुई। जिन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मराठी, गुजराती, राजस्थानी, नागपुरिया एवं दक्षिण भारतीय लोकनृत्य की अनूठी झलक प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक समिति की सदस्य निकिता सिन्हा एवं अंजू कुमारी द्वारा परिणाम की घोषणा की गई।

जिसमें धृति जैन (दयानंद सदन) तृतीय स्थान, भावना भारती, पुष्पांजलि कुमारी (हंसराज सदन) क्रमशः प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए, जबकि रिया कुमारी (श्रद्धानंद सदन) को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि बच्चों को विद्यालयीय प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी अवश्य करनी चाहिए। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार के निर्देशन में गुलाम मोहीउद्दीन (कक्षा 12वीं) द्वारा किया गया। इस अवसर पर हलधर महतो, सिद्धार्थ शंकर डे, योगेन्द्र प्रताप, द्रविण कुमार कर, लक्ष्मी गुप्ता, देवराज राय, प्रभात कुमार, काजल कुमारी एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिका तथा छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply