प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली रहिवासी स्व. मदन साव के पुत्र सुनील उर्फ बजरंगी साव विगत तीन महीने से अचानक घर से गायब था। अचानक उसके घर वापस आने पर उसकी मां सहित परिवार वाले काफी हर्षित है।
बताया जाता है कि बजरंगी के गायब होने की सूचना पेटरवार थाना में परिजन पहले दे चुके थे। अब उसके वापस लौटने पर भी इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। इस बावत 26 वर्षीय सुनील उर्फ बजरंगी ने 23 अगस्त को जगत प्रहरी को बताया कि वह एक अज्ञात गिरोह के चंगुल में फंसकर कष्टमय ढंग से रह रहा था। वह उक्त गिरोह से मुक्त नहीं हो पा रहा था। एक साथी के सहयोग से वह वहां से भागने में कामयाब रहा। पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूर्व वार्ड सदस्य दयवंती देवी आदि उसके आवास पहुंचकर उसके कुशल क्षेम की जानकारी ली। उसके लौट आने से परिजनों में हर्ष व्याप्त है।
![]()













Leave a Reply