Advertisement

खैराचातर पंचायत सचिवालय में महिला सभा, म्यूजिकल चेयर में प्रथम निर्मला

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ग्राम पंचायत सचिवालय खैराचातर में 22 अगस्त को महिला सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल, पंचायत सचिव गीता कुमारी, उप मुखिया अनिल कपारदार तथा वार्ड प्रतिनिधि मनोज कुमार व प्रेमचंद महतो उपस्थित रहे।

​सभा के दौरान पंचायत के महिला समूहों की दीदियों के बीच म्यूजिकल चेयर (संगीत कुर्सी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्मला देवी ने प्रथम, रिंकी देवी ने द्वितीय तथा सोनाली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुखिया एवं पंचायत सचिव ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। महिला सभा के दौरान महिलाओं से जुड़े मुद्दों तथा योजनाओं पर विशेष चर्चा किया गया।

​कार्यक्रम में निर्मला देवी, साजन देवी, रीना देवी, शीतल देवी, पंचायत सहायक विवेक कुमार शर्मा व विजय कपरदार सहित कई ग्रामीण एवं महिला समूहों की दीदियां उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *