Advertisement

सेंट ज़ेवियर्स स्कूल में राष्ट्रीय अभिभावक दिवस हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेंट ज़ेवियर्स स्कूल बोकारो में 27 जुलाई को राष्ट्रीय अभिभावक दिवस हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में माता-पिता के नि:स्वार्थ प्रेम, त्याग और मार्गदर्शन को याद करते हुए विद्यार्थियों ने विविध प्रस्तुतियाँ दीं।

प्राथमिक विभाग में कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से की गयी। कक्षा तृतीय की छात्रा आद्या भारद्वाज ने अभिभावकों के महत्त्व पर प्रेरणादायी विचार रखे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अभिभावकों के संदेशों और मनोरंजक खेलों ने माहौल को आनंदमय बना दिया। मध्य खंड में विद्यार्थियों ने सामूहिक गान के माध्यम से अपने अभिभावकों के प्रति प्रेम व सम्मान व्यक्त किया तथा उन्हें पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

उच्च खंड में मॉक पार्लियामेंट का प्रभावशाली मंचन किया गया। साथ ही कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार कार्ड अभिभावकों को भेंट किए। इस अवसर पर प्राचार्य फादर अरुण मिंज ने अभिभावकों को बच्चों का प्रथम गुरु बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *