Advertisement

चलकरी में सोलर प्लांट लगाने संबंधी स्थल पर बाड़ (घेराबंदी) कार्य अबतक जारी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड अंतर्गत सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत में पूर्व में अधिग्रहीत भूमि पर सोलर प्लांट लगाने संबंधी कथित स्थलों पर घेराबंदी का कार्य अबतक जारी है।

जैसा कि 27 जुलाई को चलकरी दक्षिणी पंचायत के सोनाडीह टोला क्षेत्र में किए जा रहे कथित सोलर प्लांट कंपनी की कार्यकलापों को देखा गया है। हालांकि, पूर्व में महाप्रबंधक कार्यालय में तत्कालीन अनुमंडलाधिकारी एवं भूमि रैयतों की मौजूदगी में जो निर्णय लिए गये हैं, उसके तहत प्रबंधन उत्तरी पंचायत के मुहल्ले तथा दामोदर नदी किनारे से विद्युतापूर्ति को लेकर खंभे गाड़ने का कार्य कर रही है। घेराबंदी स्थल पर ठेकेदार के कर्मी एवं पसस इंद्रजीत मंडल मौजूद थे, जो कार्य की निगरानी कर रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *