Advertisement

सिटी पार्क के शहीद उद्यान में समारोहपूर्वक मनेगा कारगिल विजय दिवस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आगामी 26 जुलाई को बोकारो के सिटी पार्क स्थित शहीद उद्यान में कारगिल विजय दिवस सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बोकारो की बैठक 5 जुलाई को आयोजित की गई, जिसमें जुलाई माह को कारगिल माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

आयोजित बैठक में बताया गया कि कारगिल विजय माह के दौरान विभिन्न सामाजिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन होगा तथा पूर्व सैनिकों के सम्मान में विशेष समारोह रखा जाएगा। परिषद के राकेश मिश्रा ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। बैठक में परमहंस कुमार, विनय कुमार, राजकुमार सिंह, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार, मनीष चंचल, मनोज कुमार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *