Advertisement

महिलाओं की भागीदारी से ही सशक्त समाज व् विकसित राष्ट्र निर्माण संभव-उमाकांत रजक

रंजन वर्मा/कसमवर (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के तेलीडीह स्थित महारत्नम ग्रीन में 5 जुलाई को झारखंड महिला मोर्चा बोकारो महानगर (चास-बोकारो) समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के महत्व और लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के रहिवासियों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सत्यापन कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्तियों का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा इस बात का प्रमाण है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। कहा कि महिलाएं केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

विधायक रजक ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। कहा कि प्रत्येक पात्र जन का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *