Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने खत्री मुहल्ला में एसआईआर कार्य का लिया जायजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने 5 जुलाई को जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खत्री मुहल्ला में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जायजा लिया। उन्होंने गोमिया विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाले बूथ नंबर-256 में बीएलओ द्वारा घरों में जाकर मतदाताओं से किए जा रहे संपर्क अभियान का जायजा स्वयं लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त झा ने कई मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें यह जानकारी दी कि एसआईआर आखिर है क्या। बताया कि एसआईआर-2026 लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की एक कड़ी है। बताया कि इसका उद्देश्य एक भी वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची में छुटे नहीं एवं एक भी गलत नाम जुड़े नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता अपने अपने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का भरपूर सहयोग करें।

बता दें कि, गोमिया विधानसभा अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के 13 पंचायत आता है, जिसमें वर्तमान में 73 बूथ है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के साथ पेटरवार के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम, संबंधित बीएलओ, पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे। दूसरी ओर बेरमो विधानसभा अंतर्गत दस पंचायत क्षेत्रों की कई बूथों का दौरा बीडीओ संतोष कुमार महतो ने भी किया तथा एसआईआर प्रगति कार्यों की जानकारी ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *