रंजन वर्मा/कसमार (झारखंड)। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बीते 21 जून को सर्किट हाउस बोकारो में बैठक की।
आयोजित बैठक के दौरान मंत्री ने जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को तीन दिनों के भीतर जिले के सभी टीजीटी – पीजीटी को अप्रैल एवं मई माह के बकाया वेतन भुगतान का आदेश दिया।
पिछले दो माह से वेतन को तरस रहे टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षक परिसदन में मंत्री से मिले एवं वेतन के अभाव में दयनीय जीवन से मंत्री को अवगत कराया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पीजीटी एवं टीजीटी शिक्षक झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ एवं +2 शिक्षक संघ के आह्वान पर संयुक्त शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले परिसदन पहुंचे। प्लस टू शिक्षक संघ बोकारो के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह एवं झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ बोकारो के अध्यक्ष बासुदेव सिंह चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव मुफीद आलम, मुफीद आलम, कौशल कुमार मुखर्जी, बिनोद कुमार महतो, डॉ शशिकांत पांडेय, सुबल कुमार रजवार, इर्वि रानी, डॉ अशरफ हुसैन, डॉ शक्ति पद महतो, लाल चंद रजक, ब्रजेश कुमार, मुकेश कुमार यादव, अमित कुमार, दिव्येंदु चेल समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply