रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीते 21 जून को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा तनाव से मुक्ति मिलती है। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालयों में आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रखंड के सभी विद्यालयों में योग दिवस को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
![]()













Leave a Reply