Advertisement

सर्वोदय मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक में सितंबर में 7 दिवसीय पदयात्रा निकालने पर सहमति

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)​। झारखंड की राजधानी रांची स्थित नव भारत जागृति केंद्र में बीते 21 जून को सर्वोदय मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शंकर राणा ने की।

बैठक में महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और युवा पीढ़ी को उनसे जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में ​युवाओं को राष्ट्रपिता गांधीवादी आदर्शों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर सर्व सेवा संघ के ट्रस्टी गिरजा सतीश ने कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ना चाहिए। इसके लिए जमीनी स्तर पर युवाओं के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद अंजुम ने कहा कि झारखंड में जहां-जहां गांधीजी का आगमन हुआ था, वहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में आगामी सितंबर महीने में रांची से हजारीबाग के बीच 7 दिवसीय पदयात्रा निकाली जाएगी।
​ बैठक में जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर गांधीजी के विचारों के प्रसार के लिए देवघर, सिंहभूम, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, पलामू और साहेबगंज में कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई।

​ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम ने गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए ग्राम सभाओं को जमीनी स्तर पर सशक्त करने पर विशेष चर्चा की। महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से अब्दुल शुभान, अंगूरा महतो, राजीव रंजन, भगवत रविदास, गौतम सागर, परसुराम, मकधेश कुमार, सुदर्शन साव, सोनालिका श्रीवास्तव, वजीर अहमद, श्याम कुंवर भारती, विजय कुमार, अनूप चंद्र, अंकुर शाश्वत सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *