रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीते 21 जून को बोकारो जिले भर में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम रहिवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को योग के प्रति जागरूक करना तथा नियमित योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करना था।
मौके पर डीसी झा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। सभी को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। एसपी मीना ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की कला है। कहा वर्तमान समय की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवन शैली में योग की महत्ता और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गणमान्य जनों ने नियमित योग करने एवं अपने परिवार तथा समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply